Home आवाज़ न्यूज़ आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसा: मजदूर की मौत, परिजनों ने जाम लगाकर की...

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसा: मजदूर की मौत, परिजनों ने जाम लगाकर की कार्रवाई की मांग

0
🔊 खबर सुनें

आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र में ग्वालियर राजमार्ग पर कुर्रा मोड़ स्थित जियो पेट्रोल पंप के सामने शनिवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से 42 वर्षीय मजदूर सोहनवीर (निवासी मुबारिकपुर) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। थाना प्रभारी राम कुमार तोमर ने बताया कि टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

सोहनवीर अपने पीछे पत्नी मोनी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर है।

The post आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसा: मजदूर की मौत, परिजनों ने जाम लगाकर की कार्रवाई की मांग appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमैनपुरी: विधवा महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
Next articleकांग्रेस कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ रुकवाने का आरोप: सोनिया-खरगे के जेस्चर से विवाद
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।