Home आवाज़ न्यूज़ मैनपुरी: विधवा महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

मैनपुरी: विधवा महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

0
🔊 खबर सुनें

मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र के जोगराजपुर गांव में शुक्रवार रात घर में अकेली रह रही 45 वर्षीय विधवा नीलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली गर्दन में लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

नीलम के पति राकेश कुमार की दो वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। उनके कोई संतान नहीं थी और वे गांव स्थित घर में अकेली रह रही थीं। परिजन गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि परिजन जिस व्यक्ति पर आरोप लगा रहे हैं, उसकी तलाश जारी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The post मैनपुरी: विधवा महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबदलापुर: डॉ धर्मेद्र कुमार शुक्ला प्रवक्ता संस्कृत सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर की ओर से समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Next articleआगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसा: मजदूर की मौत, परिजनों ने जाम लगाकर की कार्रवाई की मांग
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।