Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर जनपद के मात्र बदलापुर ब्लाक में ही चलेगा फायलेरिया...

Jaunpur News जौनपुर जनपद के मात्र बदलापुर ब्लाक में ही चलेगा फायलेरिया नियंत्रण अभियान

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 मुख्य चिकित्साधिकारी जौनपुर का सराहनीय कार्य

यह भी पढ़ें: लीलावती सिंह का निधन, बदलापुर में शोक की लहर | Jaunpur News

                                बदलापुर/ जौनपुर

जौनपुर जनपद के मात्र बदलापुर ब्लाक  में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम अभियान चलाया जाएगा। बदलापुर ब्लाक  क्षेत्र के  2 लाख 68  हजार 506 की जनसंख्या में फाइलेरिया कार्यक्रम का अभियान चलेगा, इस कार्यक्रम को क्रियान्वयन हेतु  बदलापुर अधीक्षक डाक्टर संजय दुबे के संयोजकत्व में   टीमें गठित कर दी गई हैं। गठित टीम आशाओं सहित  अन्य लोगों की देख रख में घर-घर जाकर दवा खिलाएगी। यह जानकारी बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉक्टर संजय दुबे ने गुरुवार को  कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बतायी। इस अवसर  पर उनके साथ पार्थ की जिला कोर्डिनेटर ओजस्विनी त्रिवेदी , विश्व स्वास्थ्य संगठन के पर्यवेक्षक विपिन उपाध्याय तथा पीसीआई राहुल तिवारी व योगेश तिवारी भी उपस्थित रहे।पुनः 

अधीक्षक डॉक्टर श्री दुबे ने बताया बताया कि 10 फरवरी से 25 फरवरी तक  फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम अभियान चलाया जाएगा। एमडीए अभियान के दौरान घर-घर जाकर दो वर्ष के ऊपर की समस्त आबादी को डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की टैबलेट आयुवर्ग के अनुसार खिलायी जाएगी। दवा खिलाये जाने के लिए कुल 194 टीमें ,  बनायी गई है,जिसमें प्रत्येक टीम में दो सदस्य होंगे। टीम के निरीक्षण हेतु 33 सुपरवाइजर , 2 आर आर टी टीम ,  2 सेक्टर सुपरवाइजर लगाए गए हैं । सप्ताह के चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरूवार तथा शुक्रवार में प्रत्येक दिन लगभग 20 से 25 घरों में दवा खिलाई जाएगी।  ब्लाक का चयन नाइट ब्लड सर्वे के आधार पर किया गया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News शराब के नशे में दोस्तों ने लाठी-डंडे से पीटकर की युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Next articleदिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम की धमकी से अलर्ट, अधिकारियों ने शुरू की जांच
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।