Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर में भूमि सीमांकन होगा हाईटेक, GNSS रोवर तकनीक से...

Jaunpur News जौनपुर में भूमि सीमांकन होगा हाईटेक, GNSS रोवर तकनीक से घटेंगे भूमि विवाद

0
🔊 खबर सुनें

आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर

जौनपुर जिले में भूमि सीमांकन की प्रक्रिया अब आधुनिक तकनीक के सहारे और अधिक सटीक, पारदर्शी तथा विवादरहित बनने जा रही है। जिला प्रशासन ने ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) रोवर तकनीक को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने कहा कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-24 के अंतर्गत वैज्ञानिक एवं त्रुटिरहित पैमाइश सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा जनपद की प्रत्येक तहसील को एक-एक GNSS रोवर एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इन उपकरणों के संचालन के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है।

3 सेंटीमीटर तक होगी सटीक पैमाइश

कार्यशाला में बताया गया कि GNSS रोवर सैटेलाइट से प्राप्त निर्देशांकों के आधार पर भूमि की दूरी, कोण और क्षेत्रफल का अत्यंत सटीक निर्धारण करता है। इस तकनीक में अधिकतम तीन सेंटीमीटर तक का ही विचलन संभव है, जिससे सीमांकन पहले की तुलना में अधिक विश्वसनीय और वैज्ञानिक होगा।

पारंपरिक पैमाइश की कमियां होंगी दूर

मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ ने बताया कि फीता और जरीब से होने वाली पैमाइश में ऊबड़-खाबड़ भूमि के कारण त्रुटियां आती थीं। नई GNSS तकनीक इन कमियों को काफी हद तक समाप्त करेगी। साथ ही सीमांकन से संबंधित सभी आंकड़े डिजिटल रूप से सुरक्षित रखे जा सकेंगे।

अंतिम सीमांकन रहेगा अभिलेखों के आधार पर

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि GNSS रोवर से प्राप्त आंकड़े केवल तकनीकी सहायता के लिए उपयोग किए जाएंगे। अंतिम सीमांकन राजस्व अभिलेखों, स्वीकृत नक्शों और विधिक प्रावधानों के अनुरूप ही किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी राजस्व अधिकारियों को नई तकनीक का प्रभावी प्रशिक्षण लेने तथा अधिवक्ताओं से सहयोग करने की अपील की, ताकि भूमि विवादों का पारदर्शी, त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानन्द, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, कलेक्ट्रेट बार के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

📅 25 May 2026 शेयर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

📅 25 May 2026 शेयर
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

📅 25 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

📅 23 May 2026 शेयर
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

📅 22 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

📅 22 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न
Next article📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | जौनपुर 24 घंटे के भीतर चोरी की बाइक बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।