Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर पेड़ से टकराया कंटेनर, चालक की मौत

जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर पेड़ से टकराया कंटेनर, चालक की मौत

0
1000907636-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़

दिनांक-19/08/2026
जौनपुर। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर सिकरारा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अनियंत्रित कंटेनर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कंटेनर जौनपुर से मछलीशहर की ओर जा रहा था। सिकरारा थाने के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कंटेनर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
पुलिस के अनुसार कंटेनर का नंबर HR55A7173 है। वाहन मालिक को हादसे की सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक चालक की पहचान नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleतेजस्वी यादव और पार्टी कार्यकर्ताओं को विरोध मार्च के दौरान हिरासत में लिया गया
Next articleशशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here