Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : गोमती नदी में मिला नाबालिग लड़की का शव

Jaunpur News : गोमती नदी में मिला नाबालिग लड़की का शव

0
🔊 खबर सुनें

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोहड़ा सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार की सुबह गोमती नदी से एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सुबह नदी में स्थानीय लोगों उतराया शव देखते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच और शव को नदी से बाहर निकाल आसपास के गांवों के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है।

हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गोमती नदी में शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कोहड़ा सुल्तानपुर में लगभग 10 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव कब्जे में लिया गया। उन्होंने बताया कि शव एक-दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के शव गृह भेज दिया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleJaunpur News : सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की आत्मा की शांति हेतु 14 जून को निकाला जाएगा कैंडल मार्च
Next article50 साल पुरानी आबादी की जमीन पर अवैध पट्टे का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here