नागेन्द्र माली
जौनपुर: बदलापुर तहसील क्षेत्र के महराजगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम केवटली में आबादी की जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी निर्मला देवी ने अपनी 50 वर्ष पुरानी आबादी की जमीन पर अवैध रूप से पट्टा किए जाने तथा मकान व अन्य संरचनाएं तुड़वाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
निर्मला देवी का आरोप है कि गाटा संख्या 340 में उनकी करीब 50 वर्ष पुरानी आबादी है, जहां उनका मड़ई, चरनी, हैंडपंप और मुख्य दरवाजा स्थित है। उनका कहना है कि पूर्व तहसीलदार राकेश कुमार ने लेखपाल के साथ मिलकर उनकी आबादी की जमीन पर कुछ लोगों के पक्ष में अवैध रूप से पट्टा कर दिया। आरोप है कि लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर उनकी मड़ई तुड़वा दी तथा नाद सहित अन्य सामान भी हटवा दिया।
पीड़िता के अनुसार उक्त भूमि से संबंधित विवाद दीवानी न्यायालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय तथा कमिश्नर न्यायालय वाराणसी में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा जमीन पर कब्जा करने और निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
शिकायती पत्र में निर्मला देवी ने बताया कि 28 मार्च 2026 को उनके दरवाजे पर एक नोटिस चस्पा किया गया था, जिसमें 2 अप्रैल तक छप्पर हटाने के निर्देश दिए गए थे। ऐसा न करने पर जबरन कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि धनावती पत्नी बृजलाल, शिवकुमारी पत्नी जियालाल तथा आशा पत्नी श्यामलाल सहित कुछ लोग उनकी जमीन पर दीवार का निर्माण करा रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि 112 नंबर पर सूचना देने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सहायता नहीं मिल रही है।
निर्मला देवी ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने, कथित अवैध कब्जा हटवाने तथा न्यायालय से अंतिम निर्णय आने तक यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है।
उधर, इस संबंध में तहसील प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी। अब निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











