Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: स्कूली वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त कराएं, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

जौनपुर: स्कूली वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त कराएं, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

0
1000907692-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़

🔴68 स्कूली वाहनों की फिटनेस मिली फेल, जिलाधिकारी ने तत्काल दुरुस्त कराने के दिए निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में स्कूली वाहनों की सुरक्षा, फिटनेस, परमिट, चालकों के सत्यापन और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने वाले विद्यालयों और वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में संचालित वाहनों के चालकों का चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। इसके लिए थानावार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को भी निर्देशित किया गया कि चालक संबंधी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समय से पूरी कराई जाएं और इसकी प्रगति रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक अथवा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए।
🔴68 वाहनों की फिटनेस फेल
बैठक में शासन द्वारा विकसित स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर दर्ज स्कूली वाहनों के प्रपत्रों और उनकी स्थिति की समीक्षा की गई। पोर्टल के अनुसार जनपद में 68 स्कूली वाहनों की फिटनेस फेल पाई गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को ऐसे वाहनों की फिटनेस तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर:18 कैरेट बताकर बेचे आभूषणों की शुद्धता एक कैरेट से भी कम, दुकानदार व पिता पर मुकदमा
Next articleJaunpur News जौनपुर में 68 स्कूली वाहनों की फिटनेस फेल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here