पटना में राजद के लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया। मार्च को रोकने के लिए डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन राजद कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
राजद छात्रों की समस्याओं, बेरोजगारी और सिवान में एके-47 से हुई फायरिंग के विरोध में यह मार्च निकाल रही थी। कार्यकर्ता एके-47 के कटआउट लेकर पहुंचे थे। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इन कार्रवाइयों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि जनता सड़कों पर है और सब समझती है।
राजद सांसद मीसा भारती भी मार्च में शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि छात्रों के खिलाफ एके-47 का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने सवाल किया कि एके-47 की अनुमति किसने दी और अगर डीएम ने दी तो उन्हें भी सस्पेंड किया जाना चाहिए। मीसा ने बिहार सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
पटना में छात्र पहले से ही बीपीएससी टीआरई-4 को लेकर आंदोलनरत हैं। विज्ञापन जारी हो चुका है, लेकिन प्रीलिम्स और मेंस में निगेटिव मार्किंग के मुद्दे पर छात्र अड़े हुए हैं और इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
लोकभवन मार्च को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए। पटना जंक्शन और पटना स्टेशन से डाकबंगला चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक लगाई गई है। पुलिस ने सभी से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
The post पटना में राजद के लोकभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |












