Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन...

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग से आए हुए पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई।
बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 दिनांक 02 एवं 03 जुलाई, 2026 को दो-दो पालियों में तथा 04 जुलाई, 2026 को प्रथम पाली में आयोजित की जाएगी। जनपद में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन हेतु 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 05 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 08 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
पर्यवेक्षक ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखते हुए अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इसके उपरांत जनपद के होटल एवं लॉज संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क अथवा निर्धारित दर से अधिक किराया न वसूला जाए। यदि किसी भी होटल या लॉज द्वारा अधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह,अजय , नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, पुलिस विभाग के अधिकारी, केंद्राध्यक्ष एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू, अब सुबह 8 से रात 10 बजे तक दर्ज होंगी शिकायतें
Next articleJaunpur News जौनपुर में भूमि सीमांकन होगा हाईटेक, GNSS रोवर तकनीक से घटेंगे भूमि विवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here