Home उत्तर प्रदेश जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक...

जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समग्र विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन कम से कम पाँच विद्यालयों का निरीक्षण करें तथा विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, मध्यान्ह भोजन एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करें। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन के साथ बच्चों को मौसमी फल भी उपलब्ध कराया जाए। विद्यालयों में ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की संख्या कम करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएँ।

जिलाधिकारी ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। जिन विद्यालयों में बाउंड्री वॉल नहीं है, उनकी सूची तैयार कर खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई कराई जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी बीईओ एवं एआरपी से संवाद स्थापित करते हुए उनके कार्यों एवं विद्यालय भ्रमण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जाए तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएँ। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के प्रेरणा स्रोत बनें, क्योंकि आज के बच्चे ही भविष्य के राष्ट्रनिर्माता हैं। बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई की आदतें, जैसे नाखून काटकर आना, शर्ट के बटन बंद रखना एवं अन्य आवश्यक व्यवहारिक बातें भी सिखाई जाएँ। सभी बीईओ को निर्देशित किया गया कि वे विद्यालयों की प्रार्थना सभा में आवश्यक रूप से उपस्थित रहें तथा प्रत्येक बच्चे के साथ अपने बच्चों जैसा व्यवहार करते हुए उन्हें शिक्षित एवं संस्कारित करें। साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई के समय किसी भी प्रकार की बैठक आयोजित न की जाए, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित न हो।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, कंटेंट मॉनिटरिंग एवं स्क्रीन टाइम लिमिट के प्रति जागरूक किया जाए। शिक्षक इस विषय में बच्चों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। साथ ही छात्रों को गुड टच एवं बैड टच, फायर सेफ्टी, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति भी जागरूक किया जाए। बच्चों को अपरिचित व्यक्तियों से सावधानी बरतने तथा किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के संबंध में भी जागरूक किया जाए।

बैठक में स्वास्थ्य संबंधी निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी छह माह के भीतर सभी परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की नेत्र जांच कराई जाए। मेडिकल स्टाफ की देखरेख में पेट के कृमिनाशन हेतु एल्बेंडाजोल की दवा उपलब्ध कराई जाए, शत-प्रतिशत पोलियो टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा यदि किसी बच्चे में पोषण संबंधी कमी अथवा क्षय रोग (टीबी) के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए। इन सभी बिंदुओं पर अगली बैठक में विस्तृत फीडबैक प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित करने तथा “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों से पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में विद्युत खंभों अथवा अन्य संभावित खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएँ। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी जर्जर अथवा असुरक्षित भवन में किसी भी दशा में पठन-पाठन न कराया जाए तथा विद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या न रहे और समुचित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने निर्देशित किया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक माह की 01 तारीख तक उपलब्ध कराया जाए तथा सफाई कर्मियों द्वारा समयबद्ध एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के समस्त देयकों का भुगतान उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ही किया जाए।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने पर बल देते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 गंगाराम गौतम, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और खण्ड शिक्षा अधिकारी व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

📅 25 May 2026 शेयर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

📅 25 May 2026 शेयर
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

📅 25 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

📅 23 May 2026 शेयर
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

📅 22 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

📅 22 May 2026 शेयर
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर  #akhileshyadav

अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav

📅 11 Feb 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleमुंबई के चेंबूर में एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से एक छात्र की मौत और चार घायल
Next articleउत्तर प्रदेश के 26 जिलों में बारिश एवं बिजली गिरने काअलर्ट जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here