Home आवाज़ न्यूज़ उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में बारिश एवं बिजली गिरने काअलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में बारिश एवं बिजली गिरने काअलर्ट जारी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

पूजा यादव आवाज न्यूज़
………………………….
मौसम विभाग (विशेष संवाददाता)। उत्तर प्रदेश में मानसून का प्रवेश तेजी से हो रहा है। उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ अतुल कुमार सिंह ने प्रदेश के 26 जिलों में भारी वर्षा एवं बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल के रास्ते से उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री तेजी से हो रही है जिससे कुशीनगर देवरिया गोरखपुर बस्ती महाराजगंज आजमगढ़ जौनपुर आदि जिलों में भारी वर्षा के आसार बन रहे हैं आज सुबह मंगलवार बहराइच लखीमपुर जिलों में अच्छी खासी वर्षा हुई जिससे तपती गर्मी से राहत मिली है। आज आगरा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा जहां तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, बुंदेलखंड के बांदा जालौन झांसी आदि जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग से जानकारी के अनुसार एक-दो दिन में मानसून पूरे प्रदेश में अच्छी तरह से सक्रिय हो जाएगा और पूरे प्रदेश में भारी वर्षा होगी ।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
Next articleजौनपुर: पथरगड्डी उखाड़ने व धमकी देने के आरोप में दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here