Home जौनपुर सीएमओ के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र में मचा हड़कंप, व्यवस्थाओं का...

सीएमओ के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र में मचा हड़कंप, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

आवाज़ न्यूज़ संवाद
खेतासराय, जौनपुर।

जनपद के नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. गंगाराम गौतम ने शुक्रवार सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे सीएमओ के निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों में हलचल मच गई। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, अभिलेखों और मरीजों को मिल रही सेवाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: JAUNPUR NEWS जौनपुर जिला कारागार का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर और मूवमेंट रजिस्टर की जांच की। इसके बाद औषधि भंडारण कक्ष, पैथोलॉजी लैब, महिला वार्ड और प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों से मरीजों की संख्या और उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्य कुमार यादव ने सीएमओ को डेंगू वार्ड, टीबी यूनिट, बीपीएमयू यूनिट, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। सीएमओ ने विभिन्न व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन कर संतोष व्यक्त किया और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के बाद सीएमओ वहां से रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
Next articleJaunpur News स्कूटी में पेट्रोल डालते समय लगी आग, दो युवतियां गंभीर रूप से झुलसीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here