Home उत्तर प्रदेश अयोध्या में कांग्रेस नेताओं को रोके जाने पर सियासी घमासान, शहर अध्यक्ष...

अयोध्या में कांग्रेस नेताओं को रोके जाने पर सियासी घमासान, शहर अध्यक्ष आरिफ खान हिरासत में

0
🔊 खबर सुनें

अयोध्या, उत्तर प्रदेश। अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित पार्टी के कई नेताओं को रविवार को पुलिस ने पद्मश्री पैलेस होटल में रोक दिया। वहीं, उनके साथ पहुंचे जौनपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान को महाराजगंज थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें और अन्य नेताओं को होटल में ही रोक दिया, जबकि आरिफ खान को हिरासत में ले लिया गया।

इस घटना के बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जैसे सामान्य अधिकार को भी प्रशासनिक अनुमति से जोड़ना उचित नहीं है।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, “भाजपा सरकार की तानाशाही अपने चरम पर है। क्या अब दर्शन करना भी सरकार की अनुमति पर निर्भर करेगा? लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को दबाना और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन स्वीकार्य नहीं है।”

वहीं, समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से हिरासत में लिए जाने या नेताओं को रोके जाने के कारणों पर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: एसपी कार्यालय पर वकीलों का भारी हंगामा, मुख्य गेट बंद कर दिया धरना! ⚖️
Next articleबलिया में मां-बेटी की करंट लगने से मौत, बचाने गई बेटी भी चपेट में आई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here