Home उत्तर प्रदेश जौनपुर दूल्हा ह*त्याकांड: कलेक्ट्रेट में 11वें दिन धरने पर बैठे पीड़ित परिवार...

जौनपुर दूल्हा ह*त्याकांड: कलेक्ट्रेट में 11वें दिन धरने पर बैठे पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, बुलंद की न्याय की हुंकार!

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर:
आजाद बिंद दूल्हा ह*त्याकांड के विरोध में पीड़ित परिवार का संघर्ष लगातार जारी है। आज जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे बेमियादी धरने का 11वां दिन रहा। अपनी मांगों को लेकर अड़े पीड़ित परिवार (जिसमें मृतक की बहन और पूरा परिवार शामिल है) को समर्थन देने आज जौनपुर के वर्तमान सांसद और जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा धरना स्थल पर पहुंचे।

​सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने धरने में सम्मिलित होकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और उनके इस न्याय की लड़ाई में हर संभव साथ देने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों के विरुद्ध अविलंब और कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की।

​प्रमुख मांगें:
​दोषियों की जल्द गिरफ्तारी: हत्याकांड में शामिल अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
​पीड़ित परिवार को न्याय: 11 दिनों से न्याय की आस में बैठे पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द इंसाफ और सुरक्षा मिले।
​कलेक्ट्रेट में पीड़ित परिवार की बहन और परिजनों के आंसू और उनका यह लंबा संघर्ष अब प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। सांसद के इस धरने में पहुंचने के बाद से मामले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज होने की उम्मीद है।
​

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षा 2026 की संभावित तिथि 6 जुलाई से 12 जुलाई
Next articleJaunpur News पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here