उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। रोडवेज बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, रोडवेज बस पहले हाईवे पर चल रहे एक डंपर से टकराई। इसके बाद कुछ यात्री बस के नीचे उतरकर क्षति देखने लगे। तभी बस ड्राइवर ने गाड़ी पीछे की ओर ली और लापरवाही में चार लोगों को कुचल दिया।
मृतकों में राजेंद्र (50) निवासी बस्ती और रामनरेश (40) निवासी अयोध्या शामिल हैं। रामनरेश अपनी पत्नी के साथ कानपुर में ससुर के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। तीसरे मृतक की पहचान की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण बस ड्राइवर की लापरवाही पाया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
The post उन्नाव में रोडवेज बस की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, ड्राइवर घायल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर











