✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
पनौली हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित को दबोचा, घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद
खुटहन, जौनपुर। नव निर्माणाधीन मकान में विवाहिता की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। दरवाजा लगाने के काम को लेकर हुए विवाद में बढ़ई लालमन विश्वकर्मा ने 48 वर्षीय विवाहिता गुड़िया की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपित को लक्ष्मीशंकर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की गई।
पनौली गांव में सोमवार को गुड़िया पत्नी मुक्तार अहमद अपने निर्माणाधीन मकान में फर्नीचर का काम कराने पहुंची थीं। कुछ देर बाद उनका शव मकान में पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान मिलने पर स्वजन ने हत्या की आशंका जताई थी। जांच में पता चला कि गुड़िया ने गांव के ही लालमन से दरवाजा लगवाया था। काम खराब होने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इसी विवाद में लालमन ने ईंट से प्रहार कर गुड़िया की हत्या कर दी।
तहरीर के आधार पर लालमन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने लक्ष्मीशंकर मोड़ से उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थानाध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमशंकर सिंह, कांस्टेबल अजय यादव व अभिषेक मिश्रा शामिल रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर










