Home आवाज़ न्यूज़ बलिया : रेवती उप डाकघर में डाक सहायक पर जानलेवा हमला, महिला...

बलिया : रेवती उप डाकघर में डाक सहायक पर जानलेवा हमला, महिला समेत 12 पर मुकदमा; वीडियो वायरल

0
🔊 खबर सुनें

रेवती उप डाकघर में तैनात डाक सहायक अभिषेक सिन्हा पर 5 मई को दिनदहाड़े जानलेवा हमला हो गया। एक महिला सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) समेत दर्जनभर युवकों ने कार्यालय में घुसकर अभिषेक के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमलावरों ने सरकारी नकदी खजाने और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी फाड़कर बिखेर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूरी घटना कैद है, जिसमें युवक अभिषेक पर लाठी-थप्पड़ों से टूट पड़ते दिख रहे हैं। विवाद की शुरुआत व्हाट्सएप पर अश्लील गालियों और धमकियों से हुई थी। अभिषेक ने बताया कि महिला ABPM ने पहले गाली-गलौज की, फिर फोन कर भीड़ बुला ली।

पुलिस ने महिला ABPM समेत 10-12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच चल रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

The post बलिया : रेवती उप डाकघर में डाक सहायक पर जानलेवा हमला, महिला समेत 12 पर मुकदमा; वीडियो वायरल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

🔴 विज्ञापन
Aawaz News ads
आवाज़ न्यूज़
Aawaz news India
Previous articleटीवीके ने विधायकों की बैठक की, एआईएडीएमके-डीएमके गठबंधन की चर्चाएँ तेज़ हुईं
Next articleश्रेयस अय्यर सूर्यकुमार यादव की जगह भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान बन सकते हैं: रिपोर्ट
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।