Home जौनपुर महिला के गले से सोने की चेन लेकर उचक्का हुआ फरार

महिला के गले से सोने की चेन लेकर उचक्का हुआ फरार

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
सांकेतिक चित्र 
जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र नगर में स्थित एलआईसी कार्यालय और बड़ौदा यूपी बैंक के सामने गुरुवार की दोपहर एक महिला उस समय ठगी का शिकार हो गई जब उचक्का रिश्तेदारी का झांसा देकर महिला के गले से सोने की चेन उतरवाकर फरार हो गया। पीड़िता कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विदित हो कि उदयचंदपुर गांव निवासी सरिता यादव पत्नी मुन्ना लाल यादव बाजार के लिए केराकत आई थीं। वह एलआईसी कार्यालय के सामने खड़ी थीं तभी एक युवक पहुंचा और खुद को कपसेठी से लड़की पक्ष का परिचित बताते हुए बातचीत में उलझा लिया। आरोप है कि युवक ने पहले उनके पति मुन्ना लाल यादव को अपनी गाड़ी पर बैठाकर बाजार की ओर भेज दिया। इसके बाद वापस आकर महिला से कहा कि “चाचा ने गले की चेन मंगाई है।” बातों में आकर महिला ने चेन उतार दी। चेन हाथ में लेते ही उचक्का मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपित की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

यह भी पढ़ें: Jaunpur News बाइक की टक्कर के बाद युवक से मारपीट, दबंग बाइक लेकर फरार; वीडियो से हुई आरोपियों की पहचान

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleफर्राटा पंखे से युवक की मौत, परिजनों में मातम
Next articleपुत्र को देखकर लौट रहे पिता सड़क हादसे का हुए शिकार,चचेरे भाई की मौत, कई घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here