Home आवाज़ न्यूज़ कल्याण सिंह पुत्र राजू भैया की भाजपा नेता राजेश भारद्वाज से मुलाकात,...

कल्याण सिंह पुत्र राजू भैया की भाजपा नेता राजेश भारद्वाज से मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अप्रत्याशित मुलाकात ने सुर्खियां बटोर ली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के पुत्र और एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ की भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश भारद्वाज से लेमन ट्री होटल में शिष्टाचार भेंट हुई।

राजू भैया ने खुद इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। दोनों नेताओं के बीच पुराना राजनीतिक टकराव रहा है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में अतरौली सीट पर राजेश भारद्वाज भाजपा उम्मीदवार थे, जबकि राजू भैया की पत्नी प्रेमलता वर्मा उनके सामने थीं।

इस मुलाकात को कई समर्थक भाजपा की मजबूती और बड़े नेताओं के मिलन के रूप में देख रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत मान रहे हैं।

The post कल्याण सिंह पुत्र राजू भैया की भाजपा नेता राजेश भारद्वाज से मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चा तेज appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: कल रचा जाएगा इतिहास! ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान के तहत रोपे जाएंगे 60.73 लाख पौधे, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा🌳🙌
Next articleउन्नाव में रोडवेज बस की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, ड्राइवर घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।