Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Jaunpur News पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक वांछित गो-तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान समोधपुर मार्ग स्थित कम्मरपुर पुलिया के पास एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज यादव (35) निवासी सारी बड़ौना, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ जौनपुर और देवरिया सहित विभिन्न जनपदों में गो-तस्करी, लूट, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

— आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर दूल्हा ह*त्याकांड: कलेक्ट्रेट में 11वें दिन धरने पर बैठे पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, बुलंद की न्याय की हुंकार!
Next articleबदलापुर विधानसभा चुनाव 2022: 1,326 वोटों से तय हुई प्रतिष्ठा की लड़ाई, भाजपा ने बचाई सीट
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।