Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व दो...

Jaunpur News जौनपुर: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व दो बच्चे घायल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौत; तीन गंभीर घायल

सिकरारा थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव की घटना, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर: जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारीपुर गांव निवासी अखिलेश बिंद अपनी पत्नी सुनीता देवी (35 वर्ष), बेटी अंशिका (7 वर्ष) और बेटे अंकित (5 वर्ष) के साथ धनियामऊ से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे, तभी नौपेड़वा के पास एक ऑटो से टक्कर हो गई।

हादसे में महिला की मौत, परिवार घायल

इस दुर्घटना में सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अन्य घायलों के साथ जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में पति अखिलेश बिंद और दोनों बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: केराकत के बम्मवन गांव में बदमाशों का तांडव,
Next articleJaunpur News जौनपुर: पॉक्सो एक्ट व आईपीसी की धारा 140(4) में वांछित अभियुक्त विजय राजभर गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।