जौनपुर (उत्तर प्रदेश): केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत बम्मवन गांव के देवरिया पुरवा में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लगभग दो दर्जन बदमाशों ने गांव में धावा बोल दिया और कई राउंड फायरिंग की। बदमाशों का निशाना गांव का अपराधी प्रवृत्ति का युवक अनिल यादव उर्फ फौजी था, जिसकी हत्या के इरादे से वे आए थे।
बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला
करीब एक दर्जन मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाश सीधे अनिल यादव के घर की ओर बढ़े और हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई और उन्होंने बदमाशों को घेरने की कोशिश की। खुद को घिरता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे।
ग्रामीणों की हिम्मत से तीन बदमाश पकड़े गए
फरार होते समय तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी तीन बाइक भी जब्त कर ली गई। इसके अलावा भागने के दौरान एक राहगीर युवक पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर है और उसका इलाज निजी अस्पताल में जारी है।
पुलिस को सौंपे गए आरोपी, बाकी की तलाश जारी
कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि तीन बदमाशों को हिरासत में लिया गया है और उनकी निशानदेही पर अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गांव में दहशत, पुलिस पर उठे सवाल
घटना के बाद बम्मवन गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि अनिल यादव उर्फ फौजी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो अक्सर गांव में मारपीट और उत्पात करता है, लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन किया जाएगा।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















