आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति, सिंगरामऊ द्वारा जिला चिकित्सालय जौनपुर के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 23 लोगों ने पंजीकरण कराया। चिकित्सकीय परीक्षण एवं गुणवत्ता मानकों के अनुसार 12 रक्तदाता रक्तदान के लिए उपयुक्त पाए गए, जिन्होंने सफलतापूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान करने वालों में अनीता, सौरभ सिंह, सद्दाम, राजकुमार (हवलदार, 98 बटालियन), सौम्या विश्वकर्मा, समुद्र शेखर, श्यामराज एवं प्रियांशु सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने फीता काटकर किया। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए।”
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेन्द्र, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष, परियोजना प्रमुख महेन्द्र कुमार शुक्ला, सत्यजीत, हृदयराम कुशवाहा, शालिनी मौर्या, साकेत प्रधान, चन्द्र प्रकाश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर के समापन पर संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने चिकित्सकों, ब्लड बैंक टीम एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित और मानव सेवा के ऐसे अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |














