महराजगंज थाना क्षेत्र की घटना, स्वजनों ने जताई हत्या की आशंका
आजमगढ़ : सोमवार को महराजगंज थाना क्षेत्र की सुबह एक युवक का शव उसकी ससुराल मोतीपुर स्थित सिवान में पेड़ से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । मृतक की पहचान अरविन्द यादव पुत्र रामचंदर यादव , उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी पतिला गौसपुर थाना बिलरियागंज के रूप में हुई है । युवक मुंबई से अपनी ससुराल आया हुआ था । स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह गांव के पास स्थित एक खेत में एक पेड़ से शव लटका हुआ देखा गया, जिसकी सूचना किसी तरह से मृतक के स्वजनों को लगी जिसपर उन्होंने ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण कर अग्रिम कार्यवाही के लिए फॉरेन्सिक टीम को बुलाया । टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर शव पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के स्वजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है । उनका आरोप है कि उसे मारकर फांसी का रूप देकर आत्महत्या का दिखावा किया गया है|
घटना स्थल की परिस्थितियाँ भी संदेहास्पद बताई जा रही हैं। स्वजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दबे स्वर में कुछ लोगों ने बताया कि घटना स्थल ससुराल से महज कुछ दूरी पर ही है परन्तु ससुराल का कोई भी सदस्य न तो घटना स्थल पर पहुंचा न तो पुलिस को घटना की सूचना दी जो मामले को और संदिग्ध बना रहा है । पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा । प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए जांच को गंभीरता से लिया जा रहा है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया



















