Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: शाहगंज में प्राइवेट बस की चपेट में आई महिला,...

Jaunpur News जौनपुर: शाहगंज में प्राइवेट बस की चपेट में आई महिला, मौके पर दर्दनाक मौत

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

जौनपुर हादसा, शाहगंज बस दुर्घटना, इमरानगंज एक्सीडेंट, महिला की मौत, जौनपुर न्यूज, सड़क दुर्घटना जौनपुर

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर: खेत में मेड़ बांधने गए 22 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

जौनपुर (Shahganj Accident News): शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज बाजार चौराहे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा पुलिस चौकी के ठीक सामने हुआ, जब महिला अपने बेटे के साथ बाइक से जौनपुर जा रही थी। हादसे के बाद प्राइवेट बस और उसका चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान मंजू देवी (45 वर्ष) पत्नी स्व. दिलीप सोनी के रूप में हुई है, जो अम्बेडकरनगर जिले के जलालपुर कस्बे के छाछू मोहल्ला की रहने वाली थीं। वह अपने इकलौते बेटे प्रियांशु के साथ बाइक से जौनपुर आ रही थीं। इमरानगंज चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने अचानक उनकी बाइक एक प्राइवेट बस से टकरा गई। टक्कर लगते ही मंजू देवी सड़क पर गिर गईं और बस उनके ऊपर से गुजर गई, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में बेटा प्रियांशु को मामूली चोटें आई हैं। इधर, घटना के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस चालक की तलाश में जुट गई है।

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बस और चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जिलाधिकारी का निर्देश: पेट्रोल पंपों पर स्वच्छ शौचालय, पेयजल, हवा, चिकित्सा किट समेत जरूरी सुविधाएं हों सुनिश्चित
Next articleJaunpur News जौनपुर: खुटहन के वीरपालपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर महिलाओं से मारपीट, वीडियो वायरल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।