Aawaz News संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने शुक्रवार को न्यायालय तहसीलदार सदर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धारा 34 के पत्रावलियों का अवलोकन किया जिसका मलिकान समय से न होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त मलिकान योग्य पत्रावलियों को आज ही दर्ज करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने तहसील में स्थित खतौनी कक्ष बन्द पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपजिलाधिकारी सदर और तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि समय से खतौनी कक्ष तथा तहसील के समस्त कार्यालय खुलने चाहिए जिससे आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करने पड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि तहसील के साथ ही खतौनी कक्ष की साफ-सफाई तथा फरियादियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। खतौनी लेने आए मनोज कुमार और सोमारी देवी से जिलाधिकारी ने वार्ता किया जिस पर उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त व्यक्तियों का खतौनी समय से उपलब्ध कराया जाय। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, नाजिर कलेक्ट्रेट सहित तमाम तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया












