Home जौनपुर Jaunpur News धोखाधड़ी के मामले में आरोपी हरिश्चंद्र गौतम गिरफ्तार, कोर्ट में...

Jaunpur News धोखाधड़ी के मामले में आरोपी हरिश्चंद्र गौतम गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

0
🔊 खबर सुनें

बदलापुर, जौनपुर।
स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गुरुवार सुबह धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी हरिश्चंद्र गौतम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जौनपुर जिले के कस्तूरीपुर गांव का निवासी है और फरार होने की कोशिश कर रहा था।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरिश्चंद्र गौतम दुगौली खुर्द मोड़ के पास मौजूद है और किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही एसआई प्रशांत पांडेय ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे घेरकर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर धोखाधड़ी से संबंधित गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।

Tags: जौनपुर न्यूज, बदलापुर पुलिस, धोखाधड़ी गिरफ्तारी, हरिश्चंद्र गौतम, उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज


विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News अंबेडकर की प्रतिमा पर एक युवक द्वारा अभद्र टिप्पणी किया गया
Next articleJaunpur News पाकिस्तान के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, आतंकवादियों का पुतला दहन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।