जौनपुर। इस बार ईद का चांद 29वें रोजे को नजर आने के कारण सोमवार को ईद की नमाज समयानुसार अदा की गई। शाही ईदगाह मछलीशहर पड़ाव में हजारों की संख्या में लोगों ने एकजुट होकर अमन और भाईचारे की दुआ मांगी।
रोजेदारों के लिए इनाम का दिन – मौलाना अब्दुल जाहीर
इमाम मौलाना अब्दुल जाहीर ने ख़ुत्बे (भाषण) में कहा कि ईद रोजेदारों के लिए इनाम का दिन है। इस दिन आपसी वैमनस्य को भुलाकर सभी को गले मिलना चाहिए और खासकर पड़ोसियों व समाज के हर वर्ग का ध्यान रखना जरूरी है, चाहे वह किसी भी धर्म से हो।
उन्होंने आगे कहा, “ईद हमें सिखाती है कि हम किस तरह शांतिपूर्ण माहौल में जीवन व्यतीत कर सकते हैं और बिना किसी भेदभाव के एक-दूसरे के अधिकारों का सम्मान कर सकते हैं। जब तक हम एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल नहीं रखेंगे, तब तक समाज में सद्भाव कायम नहीं होगा।”
शाही ईदगाह कमेटी ने दी जिलेवासियों को मुबारकबाद
शाही ईदगाह के संरक्षक मौलाना फैसल क़मर सिद्दीकी ने जिलेवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर अबुजर अंसारी, नेयाज ताहिर शेखू, रियाजुल हक, मोहम्मद शोएब, अजीम जौनपुरी, सद्दाम सिद्दीकी, ताज मोहम्मद, दिलदार, मौलाना हम्ज़ा, एडवोकेट मुमताज़, मौलाना आफाक, जफर राजा और हाजी इमरान समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#JaunpurNews #EidMubarak #EidNamaz #AmanKiDua
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















