Home जौनपुर Jaunpur News परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक...

Jaunpur News परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के हाशिमपुर गांव निवासी प्रदीप मिश्रा के 23 वर्षीय पुत्र सत्यम मिश्रा की सोमवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह अपाची बाइक से घर लौट रहे थे, तभी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह रेलवे क्रॉसिंग से 100 मीटर आगे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

परीक्षा देकर लौट रहे थे सत्यम मिश्रा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्यम मिश्रा 12वीं कक्षा के छात्र थे और गाजीपुर जिले के पी.आर.वी. इंटर कॉलेज, भीखमपुर सेंटर पर बायोलॉजी परीक्षा देने गए थे। परीक्षा निरस्त होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिपाह रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleShahganj News उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर कला का 11 वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं में कीर्तिमान कायम
Next articleJaunpur News जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक, मां ने हत्या का लगाया आरोप
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।