Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक, मां...

Jaunpur News जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक, मां ने हत्या का लगाया आरोप

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के मलिककानपुर गांव में रविवार देर शाम 20 वर्षीय वैभव शुक्ला (पुत्र संदीप शुक्ला) का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मां के मायके जाने के बाद घर में अकेला था युवक

बताया गया कि वैभव की मां पाली गांव में शादी समारोह में गई थीं, जबकि वैभव भी वहां जाने वाला था। इसी बीच शाम करीब 5 बजे उसका एक दोस्त घर पहुंचा, तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और वैभव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ है। दोस्त के शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

मां ने जताई हत्या की आशंका

घटना के बाद मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

इकलौता बेटा था वैभव

वैभव अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Next articleJaunpur News : सालभर पहले भगाई गई नाबालिग बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।