Home आवाज़ न्यूज़ बदलापुर मे सात नामजद समेत पैतिस अज्ञात पर मारपीट बलवा का मुकदमा...

बदलापुर मे सात नामजद समेत पैतिस अज्ञात पर मारपीट बलवा का मुकदमा दर्ज

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार)आवाज न्यूज़
बदलापुर जौनपुर । कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर वार्ड नंबर-14 निवासी महेंद्र शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद सहित पैतिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट व बलवा करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित महेंद्र शर्मा के अनुसार 12 जून 2026 को सुबह लगभग 10 बजे वह पक्षकारों के साथ जौनपुर दीवानी न्यायालय में चल रहे मुकदमे की तारीख पर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी मनोज शर्मा, सत्यम शर्मा, लक्ष्मण उर्फ राजन, प्रकाश शर्मा, मंगलाप्रसाद शर्मा, अरुण शर्मा, कमला समेत अन्य लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंच गए और लाठी-डंडों से लैस होकर उनकी पत्नी निशा शर्मा तथा पुत्रियों स्वेक्षा शर्मा और लक्ष्मानी शर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया,पुलिस अधीक्षक जौनपुर के आदेश पर बदलापुर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों सहित पैतिस अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है!

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराम मंदिर ‘दान घोटाला’: जांच समिति मुख्यमंत्री योगी को 150 पन्नों की जांच रिपोर्ट सौंपेगी
Next articleबदलापुर मे बडेबाबू राजेश सिंह सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी,कुटरचना व धमकी देने का मुकदमा दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here