Home जौनपुर Shahganj News उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर कला का 11 वर्षों से प्रतियोगी...

Shahganj News उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर कला का 11 वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं में कीर्तिमान कायम

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

Shahganj News

यह भी पढ़ें: Jaunpur news शाहगंज-बदलापुर मार्ग पर तीन अज्ञात लोगों ने किया हमला, घायल व्यक्ति की मौत

प्रधानाध्यापक सतीश सिंह ने की थी विकास खंड क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की शुरुआत

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2024- 25 में चार बच्चों ने पाई सफलता

शिव कुमार प्रजापति 

शाहगंज जौनपुर। शासन द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर कला का 11 वर्षों से सफलता का कीर्तिमान  लगातार कायम है। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2024- 25 में चार बच्चों ने अपनी प्रतिभा व कठिन परिश्रम से सफलता का परचम लहराया है। सर्वप्रथम पूरे विकासखंड क्षेत्र में प्रधानाध्यापक व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह ने 2014 में अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग कराया था जिसमें  बच्चों ने सफलता हासिल की थी। प्रतियोगी परीक्षाओं की शुरुआत का श्रेय इन्हीं को जाता है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के निर्देशन व  मार्गदर्शन तथा खंड शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने यह सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय से सैकड़ो छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा, श्रेष्ठा परीक्षा व अटल आवासीय परीक्षा में सफल होकर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में उच्च कोटि की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बच्चे परीक्षा उत्तीर्ण करके 12000  रुपये  वार्षिक की छात्रवृत्ति से 4 वर्ष से लाभान्वित हो रहे हैं। इतना ही नहीं यहां के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं देश के शीर्ष स्तर के सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में अध्यनरत हैं। इंटरमीडिएट तक की शिक्षा निशुल्क ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षकों कौशल कुमार प्रजापति , जितेंद्र सिंह और राजाराम द्वारा कठिन परिश्रम, समर्पण और पूरी तन्मयता के साथ बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदलित लड़की की हत्या और बड़ी बहन के अपहरण के आरोप में 8 लोगों पर मामला दर्ज
Next articleJaunpur News परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।