Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर पुलिस का बड़ा अभियान: 88 अभियुक्त गिरफ्तार, 28 थानों की संयुक्त...

जौनपुर पुलिस का बड़ा अभियान: 88 अभियुक्त गिरफ्तार, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई*

0
IMG-20260823-WA0015-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़

*6 वांछित और 82 NBW वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप*

*जौनपुर*! जनपद मे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद के 28 थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर कुल 88 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में 6 वांछित और 82 वारंटी यानी NBW अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के दौरान कोतवाली, लाइन बाजार, जफराबाद, शाहगंज, खेतासराय, खुटहन, सरपतहां, केराकत, चंदवक, जलालपुर समेत जिले के 28 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।
थानावार कार्रवाई में खेतासराय से 9, खुटहन से 7, जलालपुर से 6, चंदवक और सरपतहां से 5-5 तथा कोतवाली, तेजीबाजार और रामपुर से 4-4 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। अन्य थाना क्षेत्रों से भी वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, घर और ननिहाल में मचा कोहराम
Next articleबदलापुर में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आए बुलेट सवार दंपती, पति पत्नी दोनों की मौत*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here