Home जौनपुर जौनपुर: जिलेभर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 63 शिकायतों में 07...

जौनपुर: जिलेभर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 63 शिकायतों में 07 का मौके पर निस्तारण

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर: शासन के निर्देशानुसार जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जन शिकायतों के निस्तारण पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से सुनवाई करने और समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

63 शिकायती पत्र प्राप्त, 07 का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, विकास, पुलिस, बिजली और पेंशन से संबंधित कुल 63 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

जिलेभर में हुआ समाधान दिवस का आयोजन

इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ठ, उप जिलाधिकारी सदर पवन सिंह, तहसीलदार सौरभ, नायब तहसीलदार संदीप सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह जनपद की समस्त तहसीलों में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां आम जनता की समस्याओं को सुना गया

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: प्रेमी ने की अज्ञात महिला की हत्या, सूटकेस में बंद कर नाले में फेंका
Next articleJaunpur News अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन, बलिया महापंचायत का समर्थन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।