दोनो के स्वजन ने शादी के लिए की थी पंचायत
मेहनाजपुर के नोनीपुर की घटना, जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़ : मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नोनीपुर गांव में गुरुवार की रात प्रेमी ने शादी से इंकार किया तो आहत प्रेमिका ने कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीण जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई की।
मेहनाजपुर के एक गांव निवासी युवती का जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के चकरा नारायनपुर गांव निवासी अंकित से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों अपने-अपने परिजनों से छिपकर एक-दूसरे से मिलने भी लगे। परिजनों को इस बात का पता चला तो युवती के परिजनों ने मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद बात आगे बढ़ी तो लड़की और लड़का पक्ष के लोगों ने गुरुवार को लड़की के घर पंचायत कर शादी की तिथि तय कर दी। इधर शादी की तिथि तय होते ही युवती के खुशी का ठिकाना नहीं रहा लेकिन किसी को क्या पता की यह खुशी चंद घंटे तक की ही थी। रात लगभग नौ बजे लड़की ने लड़के से फोन पर बात की तो लड़के ने शादी से इन्कार करते हुए फोन काट दिया। इस बात से प्रेमिका आहत हो गई। इसके बाद प्रमिका ने प्रेमी के मोबाइल से मैसेज लिखा कि आपके बिना मैं जिंदा नहीं रह सकती, मेरी लाश घर के पास कुएं में मिलेगी। इसके बाद अपनी मां के पास सोई युवती अचानक आधी रात को घर से गायब हो गई। पूरी रात परिवार के लोग उसे ढूंढ़ते रहे। जब वह नहीं मिली तो सुबह युवती के पिता ने मेहनाजपुर थाने में युवती की गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो उसका मोबाइल चेक किया। मैसेज पढ़ने के बाद वह भागकर कुएं के पास पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों व पुलिस कर्मियों की मदद से लगभग दो घंटे बाद शव को निकाला गया। मौत की खबर सुनते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |



















