Home पूर्वांचल Azamgarh News: ट्रैक्टर से खेत जोत रहे व्यक्ति की गोली मार कर...

Azamgarh News: ट्रैक्टर से खेत जोत रहे व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

0
🔊 खबर सुनें

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवली गांव में बीती शाम हुई  घटना,पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवली गांव में खेत की जोताई कर रहे किसान की अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
देवहटा गांव निवासी सुनील राय 50 घर पर खेती करते थे। उन्होंने एक ट्रैक्टर भी लिया था, जिससे वह दूसरे के खेतों की जोताई कर अपने परिवार की देखभाल करते थे। शुक्रवार शाम लगभग छह बजे वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ही नेवली गांव में खेत की जोताई करते समय अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी।
गोली सीने में लगने के बाद वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। ट्रैक्टर के हल की चपेट में आने से उनके चेहरे का आधा हिस्सा भी कट गया। परिजनों द्वारा फावड़े से सिर काटने की आशंका जताई जा रही है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों की पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh News: चेकिंग के दौरान 4.80 लाख के गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
Next articleAzamgarh News: शादी से किया इंकार तो प्रेमिका ने कुएं में कूद दी जान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।