Home जौनपुर Jaunpur News I G वाराणसी ने किया शाहगंज थाने का निरीक्षण

Jaunpur News I G वाराणसी ने किया शाहगंज थाने का निरीक्षण

0
🔊 खबर सुनें

Aawaz News छेदी लाल वर्मा 

शाहगंज जौनपुर। महानिरीक्षक वाराणसी,परिक्षेत्र वाराणसी  मोहित गुप्ता द्वारा ,पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा के साथ थाना शाहगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  सर्वप्रथम सभी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बंधित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। । समस्त पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने और आम जन-मानस से उत्तम व्यवहांर रखने व छोटी से छोटी घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु निर्देशित किया गया। 

तत्पश्चात थाना परिसर में भ्रमण के दौरान कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क,मेस, बैरक, साइबर हेल्पडेस्क,मालखाना व शस्त्रागार आदि का मुआयना किया गया तथा पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध उपकरण के क्रियाशीलता की जाँच करते हुए घटना की सूचना पर तत्काल एक्शन लेने हेतु निर्देशित किया गया। पीआरवी कर्मचारियों को वाहनों की साफ़ सफाई व बेहतर रख रखाव हेतु पुरस्कृत किया गया ।

इस दौरान  अरविन्द कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अजित सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सहित धीरज पाटिल, वेद प्रकाश मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleEC ने कांग्रेस को 3 दिसंबर को किया आमंत्रित, महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत और EVM से छेड़छाड़ की चिंताओं की समीक्षा पर कहा ये
Next articleJaunpur News डी एम ने किया सिरकोनी ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।