Home पूर्वांचल Azamgarh news: न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका जज से ज्यादा महत्वपूर्ण...

Azamgarh news: न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका जज से ज्यादा महत्वपूर्ण – जिला जज

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जिला जज जयप्रकाश पांडेय का अधिवक्ताओं ने अभिनंदन किया

आजमगढ़: वादकारियों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका जज से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। यह बात जिला जज जयप्रकाश पांडेय ने कही। वे गुरुवार को दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के सभागार में अधिवक्ताओं से रूबरू हुए । उन्होंने कहा कि जनपद के लोगों को न्याय सहज व त्वरित मिले।इसके लिए बार व बेंच दोनों को मिल कर काम करना होगा। जिला जज ने कहा कि जज बनने से पहले 18 साल तक उन्होंने वकालत की है ,इसलिए अधिवक्ताओं की कठिनाइयों से भली भांति अवगत हूं। उनकी कोशिश होगी कि किसी भी अधिवक्ता को कोई परेशानी न हो। इससे पूर्व बार एसोसिएशन के सभागार में पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने जिला जज का अभिनन्दन किया। स्वागत समारोह को संघ के संरक्षक पूर्व अध्यक्ष शिवगोविंद यादव,प्रभाकर सिंह सूबेदार यादव,के पी अस्थाना,नीरज द्विवेदी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने तथा संचालन संघ के मंत्री आनंद श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर जिला जज के साथ अपर जिला जज संतोष कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Azamgarh News आजमगढ़ जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, मिली संतोषजनक व्यवस्थाएं

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh news: खेत में मिला झारखंड निवासी मजदूर का शव,हत्या की आशंका
Next articleसंभल मामले पर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश, ट्रायल कोर्ट हाईकोर्ट के आदेश तक कोई कार्रवाई नहीं करेगी..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।