Home पूर्वांचल Azamgarh news: खेत में मिला झारखंड निवासी मजदूर का शव,हत्या की आशंका

Azamgarh news: खेत में मिला झारखंड निवासी मजदूर का शव,हत्या की आशंका

0
🔊 खबर सुनें

अहरौला थाना क्षेत्र की घटना,पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया ,जांच जारी

आजमगढ़: जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव में सरसो के खेत में गुरुवार की सुबह एक मजदूर का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। वहीं लोगों द्वारा गमछे से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
कंदरा गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए झारखंड प्रांत के जिला और थाना गुमला निवासी जय श्री साहू (35) पुत्र किशोर साहू एक दिन पहले ही मजदूरी करने के लिए पहुंचा था। उसका चचेरा भाई विकास छह माह से भट्ठे पर मजदूरी का काम करता है। उधर, जय श्री साहू बुधवार की रात वह खाना खाकर सोने चला गया। सुबह लोगों ने भट्ठे से कुछ दूरी पर स्थित सरसो के खेत में शव देखा। जिसमें गले में लाल गमछा लिपटा हुआ था। शव की शिनाख्त उसके भाई ने जय श्री साहू के रूप में की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ आला अधिकारी भी पहुंच गए। उनके द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की कार्रवाई की गई। मृतक दो पुत्रों का पिता था। पत्नी दिल्ली में मजदूरी का काम करती है और बच्चे झारखंड में रहते हैं। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम और मैने स्वयं जांच की है। पूछताछ पर पता चला है कि मृत व्यक्ति झारखंड का रहने वाला था और एक दो दिन पहले पास के ईंट भट्ठे पर कर करने आया हुआ था। प्राथमिक जांच के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है , कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर की जनता के लिए अच्छी खबर मंत्री गिरीश चन्द यादव के प्रयास से अब जौनपुर जंक्शन पर रुकेगी अमृतसर टाटानगर ट्रेन
Next articleAzamgarh news: न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका जज से ज्यादा महत्वपूर्ण – जिला जज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।