Home जौनपुर Jaunpur News खुटहन के पिलकिच्छा घाट पर डूबने से युवक की मौत

Jaunpur News खुटहन के पिलकिच्छा घाट पर डूबने से युवक की मौत

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

यह भी पढ़ें: Jaunpur News शाहगंज में जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत, बगीचे में शौच के लिए गया था

आदित्य टाइम्स संवाद बलजीत यादव 

खुटहन (जौनपुर)15 नवंबर 

 के पर्व पर  नदी में स्नान करने गया श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गया। साथी स्नानार्थियों के शोर मचाने पर नाविकों ने उसकी तलाश शुरू किया। लगभग पौन घंटे बाद उसका शव नदी पर बने पुल के पाये के पास उतराया मिला। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

सम्मनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय रितिक पुत्र राम चंदर सिंह बब्लू गांव के कुछ साथियों के साथ दोपहर में उक्त घाट पर स्नान करने गया था। वह साथियों संग नदी में नहा रहा था। वह तेज बहाव के चलते गहरे पानी में डूब गया। थोड़ी देर बाद जब साथियों ने उसे नहीं देखा तो घाट पर तलाशने लगे। उसके कपड़े वहीं पड़े देख वे डूब जाने की आशंका में शोर मचाने लगे। वहां मौजूद नाविकों ने पानी में उसकी तलाश शुरू कर दिया। लगभग पौन घंटे बाद उसका शव बीच नदी में पुल के पाये के पास उतराया मिला। आनन फानन में उसे उपचार हेतु सीएससी बदलापुर ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते स्वजन शव लेकर घर आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह स्नातक का छात्र था। बेटे का शव घर आते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। माता हेमलता सिंह जवान बेटे के ग़म मे रोते रोते बेहोश हो जा रही थी। मृत युवक बहुत मिलनसार स्वभाव का था। उसकी मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News खुटहन थाना क्षेत्र के पिल किच्छा घाट पर डूबने से युवक का निधन
Next articleJaunpur News बाल आनंद एवं विज्ञान मेले का हुआ आयोजन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।