Home जौनपुर Jaunpur News बाल आनंद एवं विज्ञान मेले का हुआ आयोजन

Jaunpur News बाल आनंद एवं विज्ञान मेले का हुआ आयोजन

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Aawaz news संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News: बक्शा में दिनदहाड़े हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 18 लाख के जेवरात के साथ युवक और बाल अपचारी पकड़े गए

 जौनपुर। बच्चों में विज्ञान के विभिन्न विषयों पर मॉडल के माध्यम से शिक्षा देने पर शिक्षा बालमन पर एक अमिट छाप छोड़ती है और शिक्षण आनंदायी बन जाती है। इसी उद्देश्य पर मड़ियाहूं के बेलवां न्याय पंचायत के कम्पोजिट विद्यालय गौहर में बाल मेला लगाया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल  के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना गौहर ग्रामवासियों ने की जो वो पहली बार देख रहे थे। इस मेले में छात्रों ने जुगाड़ से कई उपयोगी वस्तुएं बनाई जैसे टोर्च, चुम्बक कार, वैक्यूम क्लीनर, वाटर कूलर। भारत का भौगोलिक संरचना बेहद खूबसूरत रहा जो त्रिआयामी था। मॉडल में सौर मंडल, पृथ्वी, ग्रहण, प्रदूषण, हृदय, फेफड़ा अन्य कई बच्चों द्वारा ग्रामवासियों के सामने प्रस्तुत किया गया। मड़ियाहूं के खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा जी ने बच्चों में मुखरता और कल्पनाशीलता लाने के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की। अमेठी के भादर विकास खण्ड के खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने अपने गांव में हो रहे परिवर्तन को देख बहुत खुश हुए और विद्यालय की जरूरतों को पूरा करने में अपना सहयोग देंगे। इस अवसर पर जनपद के स्वराज पुस्तक भंडार के आर.पी.सिंह ने बेलवां के सभी सरकारी स्कूलों को पुस्तकालय की व्यवस्था हेतु सहयोग देने की बात कही। शिक्षकों व अभिभावकों ने आलंबन समूह के अंर्तगत विद्यालय को आर्थिक सहयोग भी किया। ग्राम प्रधान संतोष गिरी व ग्रामवासी विद्यालय के सुरक्षा और स्वच्छता का आश्वासन दिए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शिवम सिंह व राकेश सिंह ने किया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News खुटहन के पिलकिच्छा घाट पर डूबने से युवक की मौत
Next articleJaunpur News बच्चों को बेहतर परवरिश और संस्कार दें, माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं – स्वामी अनिरुद्धाचार्य
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।