Home जौनपुर Jaunpur News बच्चों को बेहतर परवरिश और संस्कार दें, माता-पिता से बढ़कर...

Jaunpur News बच्चों को बेहतर परवरिश और संस्कार दें, माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं – स्वामी अनिरुद्धाचार्य

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

आ संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर – – पूर्वांचल की प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम में देव दीपावली की पूर्व संध्या पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक परम पूज्य अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज का आगमन देर शाम मंदिर प्रांगण में हुआ, कार्यक्रम आयोजक महंत विनय त्रिपाठी सहित सभी कार्य समिति के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण करके ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया! अनिरुद्धाचार्य जी ने माता शीतला रानी के दर्शन पूजन करने के पश्चात मंदिर के बगल में स्थित कुंड पर पहुंचकर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो बच्चे अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं वह सदैव खुश रहते हैं, माता-पिता अपने बच्चों को उनके जन्म से लेकर 3 साल तक बेहतर संस्कार और परवरिश देते हैं ताकि आगे चलकर वही बच्चे अपने माता-पिता का सदैव सम्मान करें, उन्होंने कहा कि माता-पिता से बढ़कर कोई इंसान नहीं है इसलिए अपने माता-पिता को दुख नहीं देना चाहिए! अनिरुद्धाचार्य जी के द्वारा कार्यक्रम में उनके द्वारा गाए गए भजन ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, सभी श्रद्धालु भजन पर झूमने को मजबूर हो गए!

अनिरुद्धाचार्य जी ने कहा लोगों को नशे से सदैव दूर रहना चाहिए! इस दौरान सतानंद महाराज,बृंदावन, महामण्डलेश्वर कन्केश्वरी नंद गिरि माँ,सतीश जय कृष्ण तिवारी, विशाल भारद्वाज, कार्यक्रम आयोजक श्री शीतला ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष और महंत विनय त्रिपाठी, , विनीत सेठ, अमित गुप्ता, उर्वशी सिंह अंबुजा नंद, अनिल सोनकर संजय माली, छमई गुरु, जय बिंद माली, सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे!

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बाल आनंद एवं विज्ञान मेले का हुआ आयोजन
Next articleJaunpur News तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।