Home आवाज़ न्यूज़ नवजात बच्चे के शव को नोच रहे थे कुत्ते, इलाके में फैली...

नवजात बच्चे के शव को नोच रहे थे कुत्ते, इलाके में फैली सनसनी

0
🔊 खबर सुनें

पीलीभीत में मानवता शर्मशार होती नजर आई है। यहां आबादी के बीचो बीच पॉलिथीन के अंदर एक नवजात शिशु का शव मिला जिससे कुत्ते नोच रहे थे, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। हर कोई नवजात को जन्म देने वाली मां को कोसता नजर आया।

अपनी करतूत की सजा नवजात को देने वाले कलयुगी मां ने नवजात को एक घर के बाहर फेंक दिया, जहां आवारा कुत्तों ने उसे नोच डाला। फिलहाल सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला कोतवाली बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावर लाल का है। बताया जा रहा है एक नवजात भ्रूण पॉलिथीन के अंदर पड़ा था। पास से गुजर रहे लोगों की नजर नवजात के शव पर गई जिसे कुत्ते नोच रहे थे।

लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस क़ो दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क़ो भेजा है औऱ मामले की जांच में जुट गई है उधर स्थानीय लोगों ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

The post नवजात बच्चे के शव को नोच रहे थे कुत्ते, इलाके में फैली सनसनी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक नदीम जावेद और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज, हुआ ये
Next articleJaunpur News राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव के चाचा का हृदय गति रूकने से निधन,इलाके में शोक की लहर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।