Home पूर्वांचल Azamgarh news : दुर्वासा धाम पर प्रयास संस्था ने लगवाया महिला चेंजिंग...

Azamgarh news : दुर्वासा धाम पर प्रयास संस्था ने लगवाया महिला चेंजिंग रूम

0
🔊 खबर सुनें

प्रयास संगठन ने अब तक पांच कपड़ा चेंजिंग रूम स्थापित किया है

आजमगढ़: कार्तिक पूर्णिमा के मेले को देखते हुए प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा बुधवार को महर्षि दुर्वासा धाम संगम तट पर महिला कपड़ा चेंजिंग रूम स्थापित किया गया। संस्था द्वारा जिले में यह पांचवां बाक्स लगाया गया। इसमें मुख्य रूप से सहयोग की भूमिका में इंजीनियर अमित मदर एंड फादर टेंट हाउस लेदौरा बनरपुरा रहे। इस बावत् प्रयास अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि दुर्वासा धाम पौराणिक स्थल है। जहां हमेशा आस्था की डुबकी लगायी जाती है इसके बावजूद घाट पर महिलाएं खुले में वस्त्र बदलना पड़ता था। महिलाओं के समस्याओं को देखते हुए संगठन द्वारा सामाजिक सहयोग से चेंजिंग रूम स्थापित कराया गया है।
इस अवसर पर सचिव इंजी सुनील यादव, दयाराम साधू, राममिलन यादव, राजेंद्र पांडेय, रमाकांत यादव, विजय यादव, अजय गिरी, अजय सिंह, लालधनी गुप्ता, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, विशाल चौबे,सोनू निषाद, दीपक, प्रमोद, गुड्डू, राजकुमार निषाद,आकाश निषाद, शुभम चौबे, बलवंत निषाद, सेराज के साथ प्रयास के तमाम केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh News: फर्जी मुकदमा दर्ज करना पड़ा भारी, बिलरियागंज थानाध्यक्ष निलंबित
Next articleप्रयागराज: प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े, पुलिस का आरोप कि आपराधिक तत्व UPSC प्रदर्शन में घुसे
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।