लखनऊ निवासी रवि कुमार तिवारी उर्फ अनुराग तिवारी गिरफ्तार, इटौंजा थाने में भी दर्ज है पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा
जौनपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंगरामऊ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि कुमार तिवारी उर्फ अनुराग तिवारी पुत्र मनोज कुमार तिवारी निवासी ग्राम सरौरा, थाना सैरपुर, जनपद लखनऊ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना सिंगरामऊ में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 145/2026 से संबंधित मामले में वांछित था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ के थाने में भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध लखनऊ जनपद के इटौंजा थाने में भी वर्ष 2024 में मुकदमा अपराध संख्या 169/2024 दर्ज है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 137(2), 351(3), 74, पॉक्सो एक्ट की धारा 9/10 तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5ए) का उल्लेख है।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।



















