Home आवाज़ न्यूज़ चंदवक में रोडवेज बस और बाइक की टक्कर, महिला गंभीर रूप से...

चंदवक में रोडवेज बस और बाइक की टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल

0
चंदवक में रोडवेज बस और बाइक की टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के मनियारेपुर गांव के पास आजमगढ़ की ओर से आ रही एक अनुबंधित रोडवेज बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार खलिया खास निवासी उमा भारती (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मनियारेपुर गांव के पास सड़क पार करते समय यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर चंदवक थाने के हल्का प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleप्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या और उसे सांप के काटने का झूठा सबूत दिखाने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई
Next articleसंदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here