दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने कांग्रेस को 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली करने की अनुमति दे दी है और इस आयोजन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया है। 30 सितंबर को इंडिया ब्लॉक ने एसआईआर (विशेष गहन संशोधन) विवाद पर एक संयुक्त कार्य योजना को अंतिम रूप दिया था, जिसमें रैलियां और ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ शामिल थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे ने कहा था कि सभी दल इस बात पर सहमत हैं कि चुनाव ईवीएम के बजाय मतपत्रों से होने चाहिए। इसके बाद खर्गे ने कहा कि पार्टी 1 नवंबर को दिल्ली में एक विशाल रैली का आयोजन करेगी।
इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (मध्य) रोहित राजबीर सिंह ने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने की योजना बनाई है और आवश्यक अनुमति (NOC) के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था। निर्धारित विरोध स्थल पर रैली आयोजित करने की अनुमति 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक के लिए जारी कर दी गई है। एक बयान में, दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह प्रस्तावित रैली के सुचारू संचालन, प्रभावी यातायात प्रबंधन और उचित कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आयोजकों, यातायात पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय में है।
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने 1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने की योजना बनाई है और इसके लिए आवश्यक अनुमति (NOC) हेतु दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था। निर्धारित विरोध स्थल पर रैली आयोजित करने के लिए 25 अक्टूबर 2026 से 3 नवंबर 2026 तक की अवधि के लिए NOC जारी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस आयोजकों, यातायात पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय में है ताकि उचित कानून व्यवस्था, प्रभावी यातायात प्रबंधन और प्रस्तावित रैली का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
The post दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली करने की अनुमति दी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.




