Home आवाज़ न्यूज़ दुकान का ताला काटकर तीन लाख रुपये मूल्य के कपड़े की चोरी

दुकान का ताला काटकर तीन लाख रुपये मूल्य के कपड़े की चोरी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार में शुक्रवार की रात दुकान का ताला काटकर चोर लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के कपड़े समेट ले गए। पुलिस दुकान का मुआयना करने के बाद दुकान से तहरीर लेकर चोरों की तलाश में जुट गई है।
इसी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी विशाल प्रजापति ने आजीविका चलाने के लिए बाजार में रेलवे क्रासिंग के पास विकास वस्त्रालय एंड रेडीमेड नामक दुकान खोल रखी है। रात में किसी समय चोर लकड़ी के दरवाजे में लगे ताले कटर से काटकर दुकान में घुसे और कीमती साड़ियां, कपड़े व सिले-सिलाए वस्त्र समेट कर चलते बने। शनिवार को विशाल प्रजापति ने दुकान पर पहुंचकर यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चल सका। दुकानदार के अनुसार लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की चोरी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयोगी कैबिनेट ने जलालाबाद का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ किया
Next articleबिजली विभाग की लापरवाही के चलते, करंट की चपेट में आकर सांड हुआ घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।