Home जौनपुर मड़हे में बैठे सब्जी विक्रेता पर गिरा गुलमोहर का पेड़, दबने से...

मड़हे में बैठे सब्जी विक्रेता पर गिरा गुलमोहर का पेड़, दबने से मौत

1000048610-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
मल्हनी (जौनपुर)। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में 37 वर्षीय सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। खेत के पास मड़हे में बैठे युवक के ऊपर अचानक गुलमोहर का पेड़ गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही जान चली गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

करंजाकला गांव निवासी अर्जुन सोनकर (37) शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर से कुछ दूरी पर खेत के पास स्थित मड़हे में बैठे थे। इसी दौरान अचानक पेड़ के टूटने की आवाज सुनाई दी। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पास खड़ा गुलमोहर का पेड़ अचानक मड़हे पर जा गिरा। अर्जुन पेड़ के नीचे दब गए।

यह भी पढ़ें: चाट विक्रेता की सड़क हादसे में मौत, बेटे की बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पेड़ हटाकर उन्हें बाहर निकाला। हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

अर्जुन की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और अन्य परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उनके दो पुत्र दिग्विजय (11) और सुदरम (9) तथा पुत्री अंशिका (8) हैं। पिता की अचानक मौत से तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर न्यूज: टोल फ्री नंबर 14447 पर दे फसल नुकसान की जानकारी
Next articleउत्तर प्रदेश चुनावों से पहले योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here